महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
जौनपुर। देश में बेतहासा बढ़ रही महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेट्रोलियम मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर डीजल और पेट्रोल का दाम घटाने के साथ अन्य सामानों के मूल्यों में कटौती करने की मांग की।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।यहां सभा कर सरकार की नीतियों की निंदा की।डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद तेल की कीमतें कम हो गई थी। मार्च 2014 में क्रूड आयल 108.6 डासर प्रति बैरल से भी कम हो गया था। सितंबर में तेल की कीमत 54 डालर प्रति बैरल हो गया है। लेकिन आज कर पेट्रोल की कीमत पहले जैसा है। जिला सचिव मो. हैदर खान ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी की समस्या कम नहीं हो रही है। सरकार ने व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दिया है। सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि देश की जीडीपी घटती जा रही है। इसके बाद भी सरकार नहीं चेत रही है। सरकार जनता को धोखा दे रही है। इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पडेगा। इस मौके पर अजय यादव, प्रेमचंद गौतम, रिजवान, अमरनाथ, शिवचंद, अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, भईयालाल, रघुवंश यादव, अवनीश, अंबुज, रा जित यादव, राजेंद्र सिंह, राकेश, राजेश, अनुरागमणि, कामता सिंह आदि मौजूद थे।