जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को रामनगर भड़सरा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक दिनेश प्रताप सिंह ड्यूटी पर नहीं थे। बच्चों से पूछताछ की तो कई बच्चे गिनती, पहाड़ा नहीं सुना सके। कुछ को अक्षर ज्ञान भी नहीं था। बीएसओ ने इसे शिक्षकों की लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।