फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन वापस लेने क आश्वासन हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव के निलंबन के खिलाफ धरनारत लेखपालों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। एसडीएम ने लालचंद्र श्रीवास्तव का निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपालों बेमियादी हड़ताल पर नहीं जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव को निलंबित करने के खिलाफ लेखपाल मछलीशहर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। मछलीशहर में तैनात लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव को एक जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में गलत रिपोर्ट देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन के विरोध में लेखपाल संघ आंदोलन कर रहा था। तहसील के लेखपाल सोमवार से बेमियादी हड़ताल का एलान कर धरने पर बैठ गए थे। उप जिलाधिकारी विमल कुमार ने लेखपालों के एक प्रतिनिधि मंडल को अपने चैंबर में बुलाकर वार्ता की। जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव के साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल मंत्री बृजेश कुमार , तहसील अध्यक्ष जय शंकर यादव , अमर बहादुर , जयचंद , वीरेंद्र कुमार के साथ देर तक चली वार्ता के दौरान लेखपालों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस मामले में उन्हें निलंबित किया गया है। उस मामले को हाईकोर्ट ने 22 सितंबर को ही डिस्पोज कर दिया है। एसडीम आश्वासन दिया कि हाईकोर्ट के आदेश की कापी उपलब्ध कराने पर निलंबन वापस कर लिया जाएगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर लेखपालों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें