फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइक के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से खेतासराय में बरामद अवैध असलहे
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की आठ बाइक के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिसलाइन में शनिवार को एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष खेतासराय कस्बा खेतासराय से भ्रमण करते हुए गुरैनी बाजार में मौजूद थे। तभी स्वाट प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे । इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाशों द्वारा बिगत एक दो दिनों से एहतमादपुर के पास बागीचे में तीन- चार की संख्या में चोरी की मोटर साइकिल छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम गुरैनी से प्रस्थान कर जैसे ही एहतमादपुर बागीचे के पास पहुंची की पुलिस टीम को देख कर वहां मोटर साइकिल के साथ मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुए मौके से समय करीब 17.35 बजे पांच बदमाशों को असलहा एवं आठ मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त कोमल यादव ने बताया की इससे पहले थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा 05 मोटर साइकिल पकडी गई थी उस मामले में वह मौके से फरार हो गया था । गिरफ्तार बदमाशों में कोमल यादव निवासी गुतवन, नेवढिय़ा, बब्लू सिंह निवासी सादीपुर थाना जलालपुर प्रकाश कुमार गौतम निवासी बेलवी बेलांव सुजानगंज। राकेश यादव निवासी सरइया नेवादा थाना जफराबाद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें