फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम नाली की सफाई शुरु, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज(ब्यूरो)। भटहर बाजार में गंदी नाली की सफाई का कार्य गुरुवार से शुरु कर दिया गया।कई महिनों से जाम गंदी नाली की सफाई ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। भटहर बाजार में गंदी नाली जाम होने से पुरे बाजार में गंदा पानी फैल रहा था। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। वहीं दुर्गंध से बाजारवासियों का जीना मुहाल हो गया था। बाजारवासी को मच्छरजनित रोगों से ग्रसित होने का डर बना हुआ था। जिसको लेकर दुर्गापुजा समिति के पदाधिकारीयों में नाराजगी थी। इन लोगों ने इसकी शिकायत उच्चअधिकारियो से भी की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुएबीडीओ मीनाक्षी ने ग्राम प्रधान को नाली साफ कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान उषा देवी का कहना है की गांव मे सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। जिससे गांव में गंदगी फैली हुई है। वह कईबार खुद से सफाई करा चुकी है। इस बार फिर बीडीओ के निर्देश पर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें