फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर (जौनपुर)। सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती गांव से बुधवार को लापता बालक को पुलिस ने देर शाम परिजनों को सौंप दिया। बालक को भाऊपुर गांव में लावारिश हालत में पाया गया था।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती गांव निवासी मुन्नू यादव का पुत्र शनि (7) घर पर मां की डांट से नाराज होकर बुधवार को सुबह घर से निकल गया था। न मालूम कैसे भटकते हुए वह मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में पहुँच गया। गांव में मासूम को रोता बिलखता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मछलीशहर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। काफी देर बाद उसने गांव का नाम चेती बता। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला यह गांव सुजानगंज थाना क्षेत्र में है। सुजानगंज पुलिस ने चेती गांव में पता किया तो लोग लापता बालक की खोज में लगे थे। सूचना पर मुन्नू अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। देर शाम को कोतवाली में बेटे को देखते ही उन्होंने गले लगा लिया और आंखों से आसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें