जौनपुर। हिंदी दिवस पर अलग - अलग संगठनों ने विचार गोष्ठी आयोजित किया। स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा एवं साहित्य ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। रचनात्मक साहित्य के अतिरिक्त ज्ञान विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में भी हिंदी भाषा ने मजबूत स्थिति दर्ज की है।
हिंदी साहित्य संमेलन के तत्वाधान में वरिष्ठ रचानाकार अजय कुमार की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज हिंदी तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन सामने चुनौतियां भी है। हिंदी विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। गोष्ठी को डॉ. सुनील विक्रम सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. पीसी श्रीवास्तव, डा. ब्रजेश यदुवंशी, डा. अजय व्रिकम, रामजीत मिश्र, प्रखर, धीरेंद्र पटेल, डॉ. राके श कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे। टीडी कालेज में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवारा कार्यक्रम मनाया गया। विभागाध्यक्ष डा. सरोज सिंह ने कहा कि हिंदी दुनिया के कई देशों में बोले जाने लगी है। डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में विद्यमान है। संगोष्ठी को डा. सुषमा सिंह, डा. ओमप्रकाश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। और कहा कि पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की क्षमता सिर्फ हिंदी में है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने टीडी कालेज में संगोष्ठी आयोजित किया। जिसे संबोधित करते हुए डा. सुचिता त्रिपाठी ने कहा कि किसी देश समाज, संस्कृति के विकास का आधार उसकी मातृत्व की सुदृढ़ता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हिंदी एक जीवंत संस्कृति है। इस मौके पर डा. अजय दुबे, डा. दिगविजय सिंह, प्रांत सह मंत्री रमेश यादव, विकास ओझा, रजनीश, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर सरोज सिंह, मंजू श्रीवास्तव, छाया सिंह, पुष्पा सिंह, रेख सिंह, सरोज श्रीवास्तव, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
-----
चित्रकला, गायन ंप्रतियोगिता
मछलीशहर। हिन्दी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के भगवान् प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर में जन विकास संस्थान द्वारा विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजन कर किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान गायन में शिवा सरोज कक्षा छ: को उनके भोजपुरी गीत पर प्रथम स्थान मिला। चित्रकला में पूनम पालको, किशोर-किशोरी शिक्षा विषय पर अमन सिंह ने जोरदार भाषण दे कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया । प्रशिक्षक बीनू सिंह ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। पी. सी. मनोज यादव ने वूमेन यपावर लाईन 1090 व 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों से ऽपढेंगे पढने की है तैयारी, इसी बात पर दे तालीऽ के नारे लगवाएं। अंत में प्रबंधक नामवर सिंह ने प्रथम स्थान पाए बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक ने प्रशिक्षित टीम व सहयोगी अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।।
-----
हिंदी के बिना सम्भव नहीं, राष्ट्र निर्माण ।
सिकरारा।
भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । हिंदी प्रवक्ता डॉ लालचंद्र मौर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है ,भारत देश में 77 त्न लोग हिंदी भाषा बोलते व लिखते हैं । बिना हिंदी के विकास के राष्ट्र का विकास सम्भव नहीं है । महाविद्यालय के संचालक डॉ0विजय बहादुर सिह ने कहा कि भारतीय संविधान में 14 सितंबर 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था इसलिए हर साल हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस महोत्सव मनाते है । अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह ने हिंदी को और अधिक पुष्ट किया जाना जरूरी है । कार्यक्रम में डॉ. आनंद कुमार सिंह,डॉ. संजय सिंह,डॉ. अखिलेश सिंह,डॉ. नीतू सिंह,डॉ. सुधाकर सिंह डॉ.महेश मौर्या,डॉ. सतीश कुमार,डॉ.मधुबाला मिश्र,डॉ. अंजू लता यादव,तिलक राज सिंह आदि उपस्थित ंरहे।