फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही वाई फाई से लैस होगा जंघई स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अब जंघई स्टेशन पर यात्री मुफ्त में इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए ए श्रेणी के जंघई स्टेशन को शीघ्र ही वाईफाई की सुविधा से लैस किया जाएगा। सर्वे का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशन पर मशीन व केबिल सहित अन्य उपकरण भी पहुंच चुके हैं। संभावना है कि इसी सप्ताह से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी, प्रतापगढ , जौनपुर व इलाहाबाद रेलवे रूट पर स्थित जंघई का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी स्टेशनों में शुमार है। सभी यात्री सुविधाओं से स्टेशन को लैस करने का कार्य किया जा रहा है। इसके सुन्दरीकरण का कार्य कुछ दिन बाद शुरु होने की संभावना है। इसी क्रम में रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार विभाग की ओर से जंघई रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा से युक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका सर्वे कार्य भी करीब पूरा हो चुका है। मशीनें व केबल स्टेशन पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि एक- दो दिन में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम भी शुरू किया जाएगा। वाई फाई की सुविधा के लिए स्टेशन पर छह ईटी मशीनें लगेगी। जिससे पूरे स्टेशन परिसर को कवर किया जाएगा। कवरेज का दायरा सौ मीटर के आसपास होगा। जिसमें प्लेटफार्म संख्या एक, दो व तीन, यात्री प्रतिक्षालय व आरक्षण काउंटर के पास लगाये जाने की योजना है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया कि जंघई स्टेशन पर वाईफाई की व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध होगी। इसके लिए मशीन व केबल सहित कर्मचारी स्टेशन पर आ चुके हैं। उम्मीद है कि इसी माह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें