जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा की ओर से छात्र नौजवान जागरुकता अभियान के तहत दूसरे दिन मंगलवार को मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय व बीआरपी कॅालेज सहित अन्य महाविद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण व पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्चा वितरित किया गया।साथ ही पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।
जिला प्रभारी अरविंद गिरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण के अत्यंत प्रेमी हैं।उनकेे निर्देशन पर प्रदेश के सभी जनपदों के महाविद्यालयों में छात्र जागरुकता सप्ताह अभियान के अंतर्गत पौध रोपण कराया गया। इस अवसर पर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.शिवजीत यादव, जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, अमित यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, कौशल यादव, राहूल यादव आदि उपस्थित थे।