फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज उपाध्याय वाद विवाद प्रतियोगिता में रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर(ब्यूरो)। डीडीएस वेलफेयर सोसायटी द्वारा मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ मठ के प्रांगण में वाद-विवाद, नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में नीरज उपाध्याय को प्रथम, अनामिका सोनी को द्वितीय, और रचना प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। जबकि वैशाली, सचिन सोनकर, रीशिका, अंजली, मुस्कान, सुमन, संगीता, पूजा, व अवनीश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डांस प्रतियोगिता में जेआईडी व आफताब डांस क्लास के बच्चों को और गायन में कल्पना पांडेय, नीलम विश्वकर्मा, को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव रही । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के होने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकल कर आती है। उनको आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रहरि, रमेशचंद्र यादव, शैलेंद्र निषाद, रेनू सिंह, डीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें