मुफ्तीगंज। गाजीपुर से चलकर आनन्द विहार दिल्ली को जाने वाली 22419 सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन सोमवार को मुफ्तीगंज स्टेशन के होम सिग्नल के पास खराब हो गया। रेल इंजन से गाय कट जाने की वजह से इंजन की पाइप फट गई जिससे इंजन फेल हो गया। ट्रेन चार घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
सुहेल देव एक्सप्रेस जो कि पहले से ही लगभग 4 घंटे देरी से चल रही थी । रविवार की रात दस बजे मुफ्तीगंज स्टेशन के होम सिग्नल के पास पहुंची थी। तभी इंजन के सामने गाय आ कर कट गई जिससे इंजन की एअर पाइप फट जाने की वजह से इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन चार घण्टे तक स्टेशन पर खड़ी रही। औड़िहार से दो बजे जब दूसरा इंजन आया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना किया जा सका। इंजन फेल होने की वजह से यह रुट पूरी तरह बाधित रहा। जिसकी वजह से 15233 गोंदिया एक्सप्रेस को जौनपुर में रोक दिया गया था। 19042 गाजीपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन को औड़िहार में रोक दिया गया जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मुफ्तीगंज स्टेशन पर पीने की पानी की तथा प्रकाश की उचित ब्यवस्था न होने पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। जिससे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।