खेतासराय। स्थानीय थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेडख़ानी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पाराकमाल गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि सोमवार को वह खेत में पौरोपण कर रहा था। बेटी दरवादजे पर रखयी सरिया को हटा रही थी। तभी गांव का युवक वहां पहुंचा और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने नदीम समेत तीन के खिलाफस नामजद केस दर्ज कर लिया है। नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना मारपीट की है। फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।