घनश्यामपुर। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शनिवार रात महराजगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर पर महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश चंद मिश्र ने अवैद्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वक्ताओं ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ महराज हिन्दू समाज तथा सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए सैदव तत्पर रहा करते थे। विशिष्ट अतिथि विधायक मिश्र ने कहा कि अवैद्य नाथ के रास्तों पर चलते हुए हिंदू समाज के बीच से जाति पाति और छूआ-छूत समाप्त करने की आवश्यकता है। अनिल सिंह शक्ति, आदित्य प्रताप सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सुंदर कांड पाठ व सहभोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर जय कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता वैभव सिंह, राजा दशरथ मिश्र, मोहित सिंह, विनोद शर्मा, पंकज सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, सत्यम सिंह, अनिल अग्रहरि आदि उपास्थित रहे। अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल व संचालन केशव सिंह ने किया। आयोजक कुलदीप सिंह ने आभार ज्ञपित किया।