फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बचाने के लिए जेसीबी से करा डाली माइनर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बारिश नहीं होने से सूख रही फसल को बचाने के लिए जेसीबी लगाकर चंदे के पैसे से माइनर की सफाई करवा डाली। काम रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के मेठ को खरी खोटी सुननी पड़ी।
विज्ञापन

भटहर, धरी, पुरानी बाजार, पाही, जैनपुर, रामडीह, रामपुर, चौथार व नरवा के ग्रामीणों ने पचास हजार रुपये चंदा इकट्ठा करके भटहर माइनर की सफाई जेसीबी मशीन से करा डाली। इसकी सुचना पाकर मौके पर काम रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के मेठ को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। लोगों का आरोप है की दस वर्ष बीत गए कभी माइनर की सफाई नहीं कराई गई।
शारदा सहायक खण्ड 39 नरायनपुर रजवाहा से निकली भटहर माइनर दस वर्षों से सफाई न होने से पट गई थी। इधर वर्षा न होने पर किसान चिंतित हो गए। उन्होंने अगल बगल के लोगों से चंदा इकट्ठा किया। उसके बाद 2.2 किमी लंबी माइनर को एक हजार रुपये प्रति घंटे के रेट से पचास घंटे में साफ करवा दिया। ब्रह्मदेव तिवारी, बाबा तिवारी, आशुतोष दुबे, बाबूराम यादव, प्रह्लाद यादव, बब्बे यादव, आशीष दुबे, दानबहादुर यादव, प्यारे हरिजन, चौहरजा, अरविंद तिवारी, गिरिजा हरिजन व राजेश यादव ने सहयोग दिया। बताया कि सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व जिला पंचायत सदस्य भानुप्रताप सिंह ने भी चंदा देने में सहयोग किया है। कहा कि अब पानी आसानी से टेल तक पहुंच जाएगा। एसडीओ नहर विभाग अनिल पटेल ने बताया कि माइनर सफाई की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें