फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का ईनामी असलहा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को पांच हजार रुपये के एक इनामी अपराधी को असलहा के साथ गिरफ्तार दबोच लिया। इसके साथ ही देरशाम में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मनेछा मंदिर के पास एक पांच हजार का इनामी अपराधी अवैध असलहे के साथ कहीं भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व स्वॉट प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसमें टीम ने घेराबंदी कर जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव नहोर (डेरवा) निवासी सूरज सिंह पुत्र लल्लन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह्र केराकत थाने में पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी है। जिसके खिलाफ कई थानो में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध असलहा, 12 बोर का तीन जिंदा कारतूस, 600 रुपया नगद व एक मोबाइल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें