फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित छात्र वाराणसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी एक छात्र डेंगू से पीड़ित चल रहा है। उसे परिजनों ने वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर निवासी भरत लाल का 19 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर पिछले महीने राजस्थान के कोटा शहर गया था। वह वहां आईआईटी की तैयारी कर रहा था। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पर परिवार के लोग कोटा पहुंचे और छात्र को लेकर वहां से घर चले आए। उसकी हालत निरंतर बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय लेकर आए। जहां छात्र को भर्ती कराया गया है। अस्पताल में खून टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू से पीड़ित का यह दूसरा मामला है। इसमें से एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें