फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर डीएम कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय अपना दल द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की। मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महाराजा निषाद राज गुह्य का किला श्रृंग्वेरपुर धाम का निर्माण किए जाने, इलाहाबाद जिले को निषादराज जिला घोषित करने, निषाद, बिंद व कश्यप आदि 17 जातियों का आरक्षण लागू करने, नदी तल से बालू खनन करने का कार्य नाविक समुदाय को देने, नाव का लाइसेंस प्रदान करने आदि कि मांग की गई। इसको लेकर ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव करने वालों में प्रदेश प्रभारी संतोष कुमार नागर, अमरदीप निषाद एडवोकेट, विवेक निषाद, रामसिंह निषाद, रविशंकर निषाद,राज निषाद सुजीत निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें