फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सेवा के लिए 15 व्यापारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादूर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी भारतीय सभ्यता के प्रमुख अंग हैं। वे देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल का मकसद समाज में अच्छा और नेक काम करने वाले व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है ताकि अच्छी परंपरा का विस्तार हो सके। नगर अध्यक्ष अनवारुल हक व जिला महामंत्री अशोक साहू ने व्यापारी समाज अब संगठित हो चुका है। नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व जिला उपाध्यक्ष अमर बहादूर सेठ ने आभार व्यक्त किया। समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 व्यापारियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसमें योग गुरु अंचल हरिमूर्ति, जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ, गौतम सोनी, व्यापारी कमल भाटिया, अनिल सेठ,छोटे लाल माली, विजय गुप्ता, शिवगोविंद मोदनवाल, घनश्याम मोदनवाल, शाहिद मंसूरी, अशोक साहू, उमापति केडिया, प्रमोद अग्रहरि, प्रमोद बरनवाल को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहित श्रीवास्तव, राजेश यादव, सर्वेश जायसवाल, इरफान मंसूरी, पवन जायसवाल, नन्दलाल यादव, राजू जायसवाल, गुलजारी लाल साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, सुभाष गुप्ता, डा. लक्ष्मीकांत यादव, कमालद्दीन अंसारी, शहजादे खान, चंद्रशेखर जायसवाल, रामसजीवन मोदनवाल, रामआसरे मोदनवाल, शुभम बरनवाल उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें