फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल 24 घंटे का,बिजली मिल रही 17से1

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल भले ही 24 घंटे का हो लेकिन शहरवासियों को महज 17 से 18 घंटे ही मिल रही है। कभी फीडरों में खराबी तो अन्य मामूली गड़बड़ियों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इस दौरान बिजली कब कटेगी और कब आएगी। इसका भी कोई समय निश्चित नहीं है। जिससे बिजली कटने शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका बिजली से सबंधित काम भी प्रभावित हो रहा है। जिसको लेकर शहर वासियों में रोष है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के नए शेडयूल के अनुसार दो सितंबर तक शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली दी जानी है लेकिन शहर क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि आए दिन चार से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। गुरुवार की शाम पांच बजे 132 केवी हुसेनाबाद के एक व तीन फीडर में खराबी आ गई। इसके चलते शाम पांच बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इस दौरान दोनों फीडरों के कलेक्ट्रेट, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कचहरी, जोगियापुर, लाइन बाजार, कालीकुत्ती, चांदमारी, सुंदरनगर व पुलिस लाइन आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शुक्रवार को दिन में भी इन्ही दो फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रही। लगभग यही हाल शहर क्षेत्र के अन्य फीडरों की है। इसके अलावा फाल्ट आदि आने के कारण बिजली आपूर्ति आधित रहती है। जिससे लोगों को नए शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत एससी सोनोदिया ने बताया कि फाल्ट व फीडरों में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। इसे शीघ्र ही ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें