चाइनीज सामान जलाते बजरंग दल के कार्यकर्ता
जौनपुर। बजरंग दल ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में चाइनीज सामान की होलिका जलाई। साथ ही चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि चीनी वस्तुएं इस देश की अर्थ व्यवस्था को हानि पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। वहमें चीन की आर्थिक कमर तोड़नी है। लेकिन यह तभी संभव है। जब हम चीनी सामानों का प्रयोग बंद करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पंकज सिंह रघुवंशी, नीतिन, प्रतिक राजेश, अंकित, पवन, प्रवीण आदि रहे।