शाहगंज। मुंबई से कमाकर घर लौट रहा युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। गुरुवार की सुबह युवक शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बस्ती, दोस्तपुर गांव निवासी दिलीप शर्मा पुत्र रामनारायण पिता के साथ मुंबई में रह कर बर्फ का धंधा करता है। मंगलवार को दिलीप बीस हजार रुपये, घर के लिए अन्य सामान लेकर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से आया और गुरुवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर गेट के पास बेहोश पड़ा मिला। जानकारी होने पर जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद होश आने पर उसने आपबीती सुनाई।