फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन तक मेन लाइन पर खड़ी डाउन डीएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन की मुख्य लाइन पर चार दिनों तक डाउन डीएमटी मालगाड़ी खड़ी रहने से तेज रफ्तार से गुजरने वाली दो दर्जन ट्रेनों को धीमी गति गुजारा गया बल्कि इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

डाउन डीएमटी मालगाड़ी 28 अगस्त को रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर से कोइरीपुर के बीच मालगाड़ी ने गिट्टी तो उतार दी गई लेकिन मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के मुख्य लाइन पर खड़ी कर दी गई थी। जब कि गिट्टी उतारने के बाद चालक तथा गार्ड को उसी दिन डाउन डीएमटी ट्रेन को मुख्य रेल लाइन से ले जाकर उसे यार्ड में खड़ा करना चाहिए था। गुरुवार को अपराह्न यह ट्रेन मुख्य लाइन से हटा कर अपने गंतव्य के लिए रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर ने बताया कि चालक तथा गार्ड न होने के कारण डाउन डीएमटी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें