केराकत। क्षेत्र के कोसैला गगांव में घर की सेंट्रिंग का काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। दूसरा मिस्त्री झुलस गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरी गांव निवासी छेदी यादव (42) व राम अवध यादव (43) दोनों सेंट्रिंग का काम करने के लिए सुबह लगभग 9 बजे क्षेत्र के कोसैला ग्राम गए थे। काम के दौरान दोनों मिस्त्री बिजली के तार के चपेट में आ गए। जिसमे छेदी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राम अवध यादव झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इधर छेदी यादव के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।