फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ डंप, नहीं शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
जंघई स्टेशन के प्रतीक्षालय परिसर में जलभराव
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। वार्षिक बीस करोड़ की आय वाले जंघई रेलवे स्टेशन पर बुनियादी यात्री सुविधाओं का अभाव है। सुविधाएं बढ़ाने के लिए मिले डेढ़ करोड़ रुपये रेलवे प्रशासन के पास डंप पड़े हैं। डीआरएम तीन बार जंघई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर साइड प्लान तैयार करा चुके हैं। इसके बाद भी रेलवे स्टेशन की सूरत नहीं बदल सकी है। इस स्टेशन पर शौचालय तक नहीं है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ और जौनपुर-इलाहाबाद रेल रूट पर स्थित जंघई जंक्शन बदहाल अवस्था में हैं। यहां समस्याओं का अंबार है। यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने इसके सुंदरीकरण के लिए प्लान तैयार किया। तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर भी हो गया। उत्तर रेलवे के डीआरएम सहयोगी अधिकारियों के साथ तीन बार स्टेशन पर आकर साइड प्लान तैयार चुके हैं। डेढ़ करोड़ की लागत से पोर्टिको का निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, प्लेटफार्म संख्या एक को ऊंचा करनेे, प्लेटफार्म नंबर चार एवं पांच का निर्माण, टीनशेड निर्माण, डिस्प्ले बोर्ड समेत यात्रियों के लिए फूट ओवरब्रिज का निर्माण होना है। एक साल से अधिक समय बीत गया लेकिन कोई काम शुरू नहीं हो सका है। जबकि इसकी घोषणा रेलवे विभाग के आला अफसरों ने खुद जंघई स्टेशन के निरीक्षण के दौरान की थी। जंघई स्टेशन की वार्षिक आय पर गौर करें तो करीब 20 करोड़ की वार्षिक आय है। यहां से यात्री वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद, जौनपुर के लिए आते-जाते हैं। जंघई स्टेशन जिले का सबसे बड़ा एवं यात्रियों के लिहाज से प्रमुख स्टेशन है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने कहा कि स्टेशन के सुंदरीकरण का काम कब तक शुरू होगा, इसकी जानकारी नहीं है। कार्य स्वीकृत है। जहां तक यात्री समस्याओं का सवाल है तो इससे अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें