रामपुर। स्थानीय बाजार निवासी एक युवक की गुरुवार की सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विकास गुप्ता (30) अपने पत्नी सोनी व तीन पुत्रियों के साथ रामपुर बाजार में अपने पिता से अपने हिस्से का मकान लेकर जनरल स्टोर का दुकान कर अपनी जीविका चला रहा था। गुरुवार की सुबह अचानक उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता प्रदीप ने शंका जताया है कि कहीं पत्नी ने ही तो नहीं मार डाला। जबकि मृतक कि पत्नी सोनी का कहना है कि ससुर व सास हमारा हक (हिस्सा) नहीं देना चाहते है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि विकास के पिता प्रदीप उसे मकान में हिस्सा नहीं देना चाह रहे थे।