फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में डाककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही दस सूत्रीय मांग पत्र भारत सरकार को भेजा गया। हालांकि डाक कर्मियों के हड़ताल से लगभग दस करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं बीटी, पार्सल, मनियार्डर, स्पीड पोस्ट आदि का वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव व सहायक प्रांतीय सचिव रामउजागिर यादव ने कहा कि अध्यक्ष आरके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार सभी डाककर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार के श्रम विरोधी नीतियों को जबरदस्त विरोध किया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आगे हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा सभी संवर्गों के खाली पदों पर भरने, जीडीएस कमेटी के रिपोर्ट को लागू करने, जीडीएस सदस्यता का सत्यापन कर परिणाम घोषित करने, टेक्नालाजी के नाम पर हो रहे कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने, निजीकरण व ठेकेदारी व आउटसोर्सिंग बंद करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, नई पेंशन योजना को समाप्त करने आदि की मांग की गई है। हड़ताल में जिलाध्यक्ष आरके मिश्रा, राकेश कुमार त्रिपाठी, रामचंद्र सिंह, श्यामसुंदर, श्रीप्रकाश गुप्त, रामशिरोमणि यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें