फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में गंभीर रूप से झुलसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव के हौदवा पुरवा में सोमवार को एक युवक अबूझ हाल में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

नरहन निवासी सुशील गौड़ (25) सोमवार को सुबह घर पर अकेले था। परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। अचानक वह चिल्लाते हुए घर के बाहर निकला तो आग का गोला बन चुका था। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब 75 फीसदी से अधिक झुलस गया है। चर्चा है कि उसने खुद आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें