मुंगराबादशाहपुर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी एक किशोर को बोलेरों सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को अपहरण कर लिया। लेकिन किशोर शाम सात बजे किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर वापस मुंगराबादशाहपुर भागकर आ पहुंचा। वहां मौजूद ग्रामीणों से आप बीती बताई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोर को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद परिजनों को बुला कर किशोर को सौंप दिया।
रायपुर गांव निवासी नन्दलाल सरोज का पुत्र आकाश सरोज (12) शुक्रवार को तीन बजे दिन में गांव स्थित पुलिया के पास साइकिल सड़क के किनारे खड़ी कर शौच करने गया। वह जैसे ही शौच करके वापस सड़क पर आया। तभी पीछे से आए बोलेरो सवार तीन लोगों ने किशोर का मुंह दबाकर बोलेरो में जबरन बैठा कर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। आकाश सरोज की मानें तो फूलपुर में रेलवे फाटक बंद था। इसी बीच मौका मिलते ही बोलरो में से निकल कर भागा। इस दौरान आ रही रोडवेज बस चढ़ गया। आकाश ने बस परिचालक से आपबीती बताई। परिचालक आकाश को मुगराबादशाहपुर के पास लाकर छोड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों को भी आकाश ने आप बीती बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को थाने ले आई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर आकाश को सौप दिया। इस सम्बन्ध मे थानाधयक्ष केके मिश्र ने कहा बालक द्वारा बताई गई पूरी कहानी मनगढ़ंत है। मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है ।