फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से मिलकर छलक उठी माता-पिता की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। बरसठी रेलवे स्टेशन स्टेशन की पश्चिमी केबिन के पास सोमवार को मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल महिला की पहचान हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घायल बेटी की तस्वीर देख कर उसके परिजन बुधवार को बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती लापता बेटी को देखते ही उसके माता पिता की आंखें छलक उठी।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रेन से गिरकर घायल 29 वर्षीय महिला को स्थानीय लोगों की मदद से बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया था। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। उसकी तस्वीर के साथ घटना की खबर कई व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में चल रही थी। जिसका नतीजा हुआ कि घायल महिला की तस्वीर उसके पिता सूबेदार भुवनेश सिंह चौहान निवासी सदर थाना आगरा तक पहुंच गई। सुबेदार भुवनेश अपनी पत्नी मनोज कुमारी के साथ बुधवार को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंच गए। जहां उनकी लापती बेटी ऋचा चौहान का इलाज चल रहा था। अस्पताल में बेटी को देखते ही माता पिता की आंखें छलक उठीं। सुबेदार ने बताया कि उनके चार संतानो में ऋचा तीसरे नंबर की है। वह एमएससी जूलॉजी, बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। पिछले दो साल उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही। वह 11 अगस्त को सुबह से घर से गायब थी। किन परिस्थितियों में गोदान एक्सप्रेस से यहां तक पहुंची किसी को पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें