मीरगंज। क्षेत्र के जंघई रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात ग्रामीणों से घिरे पशु तस्कर मवेशियों से लदा पिकअप छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। उसपर लदी भैंसों को स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया।
शनिवार की रात करीब आठ बजे पशुओं लदी पिकअप जंघई की तरफ जा रही थी। पिकअप में मवेशियों को देख ग्रामीणों ने पीछा करना शुरू कर दिया। जंघई रेलवे क्रासिंग के पास ग्रामीणों से घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। जबकि चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को समेत चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सह पर पशु तस्करी का धंधा फलफूल रहा है। यही वजह है कि शनिवार की रात ग्रामीणों ने मवेशियों से लदी पिकअप पकडने के बाद पुलिस को सूचना दी तो करीब 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए पिकअप चालक बरांवा गांव निवासी फज्जुल के खिलाफ पशु क्रू रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। पिकअप में लदी चार भैंसों को रामगढ़ गांव के दो किसानो की सिपुर्दगी में दे दिया।