फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए मतदान आज तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। प्रमुख पद के लिए उप चुनाव 13 अगस्त को होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को एसडीएम मडियाहूं अयोध्या प्रसाद, सीओ राम भवन यादव ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया। पुलिस फोर्स के साथ घूमकर सुरक्षा का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ब्लाक पर रविवार को ब्लाक प्रमुख पद का उपचुनाव होना है। इसमें रीता मौर्या पत्नी चंदन मौर्या व पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की बहू अर्चना यादव प्रत्याशी हैं। ब्लाक क्षेत्र में कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जो रविवार को मतदान करेंगेे। पंद्रह निरक्षर बीडीसी भी मतदान करेंगे। मतदान के लिए शनिवार से ही बैरिकेडिंग कर दी गई। ब्लाक के मुख्य गेट से वोटरों को अंदर जाने की अनुमति रहेगी। महिला और पुरुष बीडीसी के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी बीडीसी के साथ अंदर कोई सहयोगी नहीं जा सकेगा लेकिन 15 निरक्षर बीडीसी सदस्यों के साथ एक सहयोगी को जाने का अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मड़ियाहूं, नेवढ़िया, मीरगंज, सुरेरी थानों की पुलिस के साथ पचास से अधिक संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान रविवार सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक चलेगा। मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगा। प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें