जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त को सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा के संयोजक डा. आलोक सिंह ने बैठक कर नकल विहीन परीक्षा कराने पर का निर्णय लिया। उन्होंने ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में मोबाइल और उनुचित साधन ले आने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4 बजे तक होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्क नहीं होगा। सभी प्रश्न पत्र 100 अंक के होंगे। परीक्षा की पूरी तैयारी की ली गई है। सदस्य अविनाश पार्थेकर, डा. अमित वत्स, डा. आशुतोष सिंह, डा. अभय प्रताप, डा. अजय द्विवेदी, डा. रजनीश भाष्कर. डा. अशोक सिंह आदि मौजूद थे। परीक्षा पांच केन्द्रों पर कराई जाएगी। इसमें 3903 छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में होगी। सैन्य विज्ञान में 41, दर्शनशास्त्र 20, भूगोल 84, प्लांट पेथालाजी 84, राजनीतिशास्त्र 135, सायकोलाजी 88, समशास्त्र 278, बीएड 89, उर्दू 32, केंद्रा अध्यक्ष डा. रजनीश, फार्मेसी संस्थान मेें अंग्रेजी 127 इंटमोलाजी 12 फानेंशियल स्टडीज 8, जेनेटिंग प्लांट ब्रिडिंग 25, भूगोल में 225 विद्यार्थी हैं। हार्टीकल्चर 15, ह्यूमन रिसर्च डेबलबमेन्ट 18, विधि 80, गणीत 188, जूलोजी, 124, मेडिवल हिस्ट्री, 60 परीक्षार्थी परीक्षा देंगेे। केंद्राअध्यक्ष डा. अजय द्विवेदी है। फैकल्टी भवन में एजी केमेस्ट्री 12, एग्रोनामी 22, प्राचीन इतिहास 141, एनिमल हस्बेंड्री डेयरिंग 4, अप्लायड सायकोलाजी 4, बायोटेक्लाजी 29, बाटनी 103, बिजनेस इकोनामिक्स 23, बिजनेश मैनेजमेंन्ट 55 छात्र इस केंद्र पर परीक्षा देंगे। केन्द्राध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह बनाए गए हैं। आईबीएम भवन में केमेस्ट्री 141, कामर्स के 186, कम्प्यूटर अप्लीकेशन 72, इकोनोमिक्स 95 छात्र है। केन्द्राध्यक्ष आशुतोष सिंह बनाए गए हैं। मां दूर्गा जी विद्यालय सिंद्दीकपुर में हिंन्दी 415, गृह विज्ञान 339, शिक्षाशास्त्र 547, संस्कृत विषय में 121 छात्र परीक्षा देंगे। केंद्राध्यक्ष अध्यक्ष अशोक सिंह बनाए गए हैं।