जौनपुर। वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल केके भगत ने गुरुवार को डाकखाना के विभिन्न पटलों का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी ईमानदारी एवं मेहनत से ग्राहकों को संतोषप्रद सेवा प्रदान करें ताकि डाक विभाग के प्रति लोगों का रुझान बढ़े। उन्होंने पुराने डाकखाना का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व उन्होंने उप मंडल अधिकारियों, सिस्टम मैनजरों, व्यवसाय विकास सहायक एवं जीवन बीमा सहायक के साथ एक बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर अधीक्षक डाकघर प्रभाकर त्रिपाठी, पारसनाथ, बीके शर्मा, विवेकानंद सिंह, एसपी राय, एपी गोस्वामी, विपिन यादव, श्रीकांत पाल, सुशील वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता कन्हैया आदि मौजूद रहे।