फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर प्रशासन का छापा

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर छापा
विज्ञापन
जौनपुर। बिचौलियों की सक्रियता की शिकायत पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान चार बिचौलिए पकड़े गए जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। बिचौलिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि एआरटीओ कार्यालय में बिचौलिए सक्रिय हैं। बगैर बिचौलियों के हस्तक्षेप के कोई कार्य नहीं होता। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर निपेंद्र ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। अचानक अधिकारियों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्यालय में छानबीन की। इस दौरान चार बिचौलियों को पकड़ा गया जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन्हें छुड़ाने के लिए कुछ नेताओं ने अधिकारियों से सिफारिश भी की। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बिचौलियों के पास से फार्म मिले है। कार्यालय में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। एसओ लाइन बाजार मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी कार्यालय में पूछताछ से पहले ही बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करते तो दो दर्जन से अधिक बिचौलिए पकड़े जाते।
एआरटीओ कार्यालय के आसपास की दूकानों दलाल दिन भर मंडराते रहते हैं। इनकी संख्या 68 से 78 के बीच है। लाइसेंस बनवाने से लेकर गाड़ियों का फिटनेस कराने, पेपर ट्रांसफर कराने के नाम पर बिचौलिए वसूली करते हैं। विभागीय मिलीभगत से वे अच्छी कमाई करते हैं। चोरी की गाड़ियों का भी ट्रांसफर करा देते हैं। ऐसे दो मामले पकड़ में आए हैं। सीओ सिटी निपेंद्र का कहना है कि दोनों मामलों की जांच चौकी इंचार्ज मियापुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें