फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ माह से सैकड़ों घरों की बती की गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। रामपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो गांवों गन्धौना गांव और जमालापुर बाजार का ट्रांसफार्मर डेढ़ मांह से फुंका है। जेई ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर दिया लेकिन विभा ट्रांसफार्मर लगाने से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ मड़ियाहूं विभाग में ट्रांसफार्मर नहीं होने की बात कर रहे हैैं। रामपुर उपकेन्द्र से संचालित पपरावन फीडर के जमालापुर बाजार मे लगा 125 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व धू- धूकर जल गया। ट्रांसफार्मर के जलते ही पुरानी बाजार, नई सड़क, तेलियापाढ़ा, चौकी क्षेत्र, सोनकर बस्ती, दलित बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत सैकड़ो घरों में अधेरा छा गया। व्यापारियों के दुकानों की बिजली गुल हो गई। व्यापारियो ने शिकायत एसडीओ शिवशंकर प्रसाद, जेई रामनारायण यादव, और कस्टमरकेयर से करने के बाद 24 घंटे के तक ट्रांसफार्मर लगने का इंतजार करने के बाद जेई ने ग्रामीणों को ईस्टीमेट बनाकर दे दिया अब ग्रामीण इस्टीमेट लेकर इधर ऊधर घूम रहे है। ग्रामीणों ने विधायक लीना तिवारी से भी ट्रांसफार्मर लगवाने का निवेदन किया।एसडीओ शिवशंकर ने बताया कि ट्रांसफार्मर देना मेरे बस की नही है जो भी पहुंच वाला हो सोर्स लगवाकर मगंवा ले। उधर, पुरे जानकी गन्धौना गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफारमर 45 दिन पहले जल है। गांव के दशरथ दुबे, योगेश त्रिपाठी, कल्लू दुबे, नन्हे तिवारी, जगत दुबे, मनोज आदि ने उच्चाधिकारियो से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें