फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर देश बचाओ - देश बनाओ के तहत सपा कार्यकर्त्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन पर प्रदर्शन एवं सभा की । वक्ताओं ने कहा कि देश पुन: गुलामी की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश खंडित हो सकता है।
विज्ञापन

धरना सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में करो या मरो का नारा महात्मा गांधी ने दिया था। तब समाजवादियों ने इस आंदोलन को देश की आजादी तक अपनी तमाम कुर्बानियों को देकर देश की आजादी में सबसे ज्यादा भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा कि देश की बीजेपी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। सभा को तुफानी सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत राज बहादुर यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, श्रद्धा यादव, विधायक जगदीश सोनकर, लालबहादुर यादव, हाजी अफजाल, अरसद खान, उमाशंकर यादव, सुशील श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव श्यामबहादुर ने किया। देश बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम में सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय नेता श्रवण जायसवाल एवं राकेश यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसमें महेंद्र यादव, अखिलेश जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, शिवम बरनवाल, कपिलदेव यादव, पंकज यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें