फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से खपा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर से सटे सुरिस गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जल पड़ा है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय प्रदर्शन किया। इस दौरान शीघ्र ट्रासंफार्मर बदलने की आवाज बुलंद की । ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही एसडीएम को पत्रक सौंपा। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील से बिजली आफिस पहुंच कर विद्युत उपखंड अधिकारी से भी शिकायत की। एसडीओ के जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

नगर से सटे सुरिस गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 25 जुलाई को जल गया।इसको बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेकर तहसील स्तर के अधिकारियों से शिकायत की। इसके अलावां शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई ।लेकिन जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।इस दौरान उमस भरी गर्मी से जहां परेशान हो रहे हैं। वहीं खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिससे अजीज आकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रोष प्रकट किया। साथ ही शीघ्र ट्रांसफार्मर बदने की मांग की । इसके बाद एसडीएम को पत्रक सौपा। प्रदर्शन करने वालों में अजीत कुमार सिंह, विनय सिंह, गौतम उपाध्याय, रघुराज प्रताप सिंह, सचिन सिंह, विकास उपाध्याय, केदार सिंह, अंकित सिंह, अक्षय कुमार, विक्की सिंह, आदर्श सिंह व शनि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें