जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 के लिए शोध प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त को चार केंद्रों पर होगी। परीक्षा में चार हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दो से चार बजे तक होगी। इंजीनियरिंग संस्थान, आईबीएम भवन, फार्मेसी और मां दुर्गा जी सीनियर सेंकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डा. आलोक सिंह परीक्षा के संयोजक बनाए गए हैं। दो हजार छात्र नेट और जेआरएफ वाले हैं जिन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है।
कृषि रसायन में 12, शस्य विज्ञान 22, प्राचीन इतिहास 141, पशुपालन दुग्ध 4, व्यावहारिक मनोविज्ञान 4, वनस्पति विज्ञान 103, बिजनेस इकोनामिक्स 23, मैनेजमेंट 55, रसायन 141, वाणिज्य 186, कंप्यूटर अप्लीकेशन 72, इकोनामिक्स 95, शिक्षाशास्त्र 547, कीट विज्ञान 12, आनुवंशिकी 25, भूगोल 225, हिंदी में 415, होम साइंस 339, एचआरडी 18, विधि 80, गणित 118, मध्यकालीन इतिहास 106, सैन्य विज्ञान 41, दर्शन शास्त्र में दो, भौतिक विज्ञान 84, पादप रोग 15, राजनीति विज्ञान 135, अंग्रेजी 127, मनोविज्ञान 88, संस्कृत 121, बीएड 89, उर्दू 32 और प्राणि विज्ञान में 124 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। हिंदी, शिक्षाशास्त्र, होमसाइंस के 1500 अभ्यर्थी मां दुर्गा विद्यालय सिद्दीकपुर केंद्र पर परीक्षा देंगे।