फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर काट दी दो दर्जन गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज बिजलीकर्मियों ने चौबीस गांवोें की बिजली काट दी। सोंगर उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोगों को बिजली गुल होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज सोंगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन निजी बिजलीकर्मियों ने रविवार को सुबह 11 बजे से कामकाज ठप कर दिया। इससे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। ठेकेदार के आश्वासन पर दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई। क्षेत्र के 33 केवी सोंगर उपकेंद्र से सोंगर, जैगहा, अमरेथूआ, मवई, बरंगी, मनीखुर्द, लखमापुर, पोरैइ, अब्बोपुर, भदैला, सीधा, कयार, खलीलपुर समेत 30 गावों की बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र पर सभाजीत, संदीप, विनोद की ड्यूटी रहती है। बेलाल, भोला और ससीन प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर ड्यूटी करते हैं। बिजली कर्मचारियों का आरोप है की इनका छह माह से अधिक का मानदेय बकाया है। ठेकेदार भुगतान नहीं कर रहे है। रक्षाबंधन त्योहार भी आ गया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। ठेकेदार के कर्मचारी भूपेश तिवारी का कहना है की मंगलवार तक सभी कर्मियों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। ठेकेदार प्रतिनिधि के आश्वासन पर दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें