खेतासराय। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खेतासराय से जौनपुर जा रही एक निजी बस सरायख्वाजा के तरसावां मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। बस पटलने के बाद उसमें सवार यात्री किसी तरह से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। शनिवार को बस सवारी लेकर खेतासराय से जौनपुर जा रही थी। शाम करीब 7.30 बजे तरसावां मोड़ के पास अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पेड़ टकराने के बाद पलट गई। संयोग अच्छा था कि किसी को चोट नहीं आई। बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री बस से कूद कर भागने लगे। सूचना मिलने पर 100 नम्बर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यात्री दूसरे साधनों से अपने गनतत्य को चले गए है।