फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मुख्य अतिथि राज्य प्रशिक्षक मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान मुरादगंज से लेकर नईगंज चौराहे तक रैली निकाली गई। साथ ही नईगंज चौराहे पर युवा एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान चलाकर ईसा हास्पिटल फुहारा की सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

राज्य प्रशिक्षक मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम एक अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक ब्लाक में 40 युवा मंडलों के माध्यम से 40 ग्राम सभाओं में घर-घर व सार्वजनिक स्थानों की सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पदयात्रा,रैली, दौड़, खेल कूद, वाद विवाद, चित्रकला, साइकिल व मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम का फोटोग्राफ 15 अगस्त तक को कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक राजीव कुमार मिश्रा, सिद्घार्थ सिंह, अभय राय, गौरव सिंह, अभिनव पाठक, शेरबहादुर सिंह, ज्योति यादव, जया भारती व भावेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें