फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी की गबन की गई धनराशि की होगी विभागीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर (जौनपुर)। बदलापुर तहसील में वित्तीय वर्ष 2014-15 में कंप्यूटरीकृत खतौनी शुल्क के लाखों रुपये के गबन के मामले की अब विभागीय जांच होगी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (लेखा) सुरेंद्र कुमार राय ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर गबन में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील में वित्तीय वर्ष 2014-15 में कंप्यूटरीकृत खतौनी से प्राप्त धनराशि की समीक्षा में जमा पर्ची, चालान पर्ची व बैंक स्टेटमेंट की जमा धनराशि में 676695 रुपए का अंतर पाया गया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (लेखा) सुरेन्द्र कुमार राय ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर गबन में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 23 मई 2016 को मंडल वाराणसी के अपर आयुक्त वित्त एवं राजस्व ने बदलापुर तहसील की नजारत योजना के लेखों के निरीक्षण किया था। जिसमें वर्ष 2014-15 की कम्प्यूटरीकरण खतौनी से प्राप्त धनराशि में 676695 रुपए का गबन पाया था। गबन के सापेक्ष उस दौरान संबन्धित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध उन्होंने विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया था लेकिन आज तक उस निर्देश का पालन नहीं कराया जा सका। तत्कालीन जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी की सख्ती के चलते तत्कालीन एसडीएम ममता मालवीय ने तहसीलदार रमेशचंद प्रजापति, नायब तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, रजिस्ट्रार कानूनगो बड़ेलाल, नायब नाजिर दीनानाथ चौबे व पवन कुमार सिंह पर गबन के आरोप में थाना बदलापुर में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विभागीय कार्रवाई के नाम पर मात्र पवन कुमार सिंह पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो पाई है। शेष आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें