फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षक 75 जिलों में निकालेंगे साइकल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक महासभा की बैठक सोमवार को मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक 21 अगस्त से शिक्षक जागरूकता यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक जागरूकता यात्रा का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व संजय मिश्र करेंगे। रैली की शुरुआत 21 अगस्त को जनपद जौनपुर से होगी जो चार दिसम्बर तक चलेगी। चार दिसंबर को मानदेय की मांग के लिए महा सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश के लगभग ढाई लाख वित्तविहीन शिक्षक जुटेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यही वजह है कि बार-बार आश्वासन के बाद भी शिक्षकों की मांगे लंबे समय से लंबित है। शिक्षकों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने हकों के लिए शिक्षक पूरे प्रदेश में मोटरसाइकिल से जागरूकता यात्रा निकालेंगे। बैठक में श्यामधर मिश्र, अंकुर द्विवेदी, विकास सिंह, श्रवण यादव, राज कुमार जायसवाल, राहुल यादव, दिलीप सिंह, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह आदि प्रमुख थे। संचालन जिला महामंत्री शरद सिंह व आभार संतोष यादव ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें