जौनपुर। बदलापुर तहसील के लेखपाल लालमनि को निलंबित करने के विरोध में सदर तहसील के लेखपालों ने शनिवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय के नेतृत्व में बैठक कर विरोध जताया। संघ ने तय किया कि लेखपाल की बहाली होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
मछलीशहर: लेखपाल लालमनि के निलंबित करने से आक्रोशित तहसील लेखपालों ने दूसरे दिन भी तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष जयशंकर यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में लेखपालों ने कहा कि जब तक उक्त लेखपाल का निलंबन वापस नहीं लिया जाता है तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में रामचंद्र यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जयशंकर यादव, दुर्गेश यादव, तिलकधारी सिंह, विनोद दूबे, रमेश वर्मा, श्रीप्रकाश, अश्वनी कुमार, घनश्याम, बाबूराम,वीरेंद्र आदि शामिल थे।
घनश्यामपुर: तहसील परिसर में लेखपालों का धरना 10 वें दिन भी जारी रहा। निलंबित लेखपाल लालमनी की बहाली और एसडीएम बदलापुर का तबादला की मांग को लेकर लेखपाल पूरी तरह अड़े हुए हैं। धरने को संग्रह अमीन संघ ने भी समर्थन दिया। धरने में लालचंद्र पांडेय, शैलेंद्र मिश्र, जयप्रकाश, रमाशंकर मिश्र, सुरेंद्र दुबे, अशोक यादव, जटाशंकर श्रीवास्तव, इंद्रनारायण उपाध्याय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता रामनारायण व संचालन जनार्दन मिश्र ने किया।उधर एसडीएम डा. केएस पांडेय का कहना है कि निलंबित लेखपाल को बहाल कर दिया गया है। इसके बाद भी लेखपाल धरना नहीं खत्म कर रहे हैं। उधर, एसडीएम डा. केएस पांडेय का कहना है कि निलंबित लेखपाल को बहाल कर दिया गया है। इसके बाद भी लेखपाल धरना नहीं खत्म कर रहे हैं। (ब्यूरो)