फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बच्ची को ले उड़ा ले गया लंगूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। कस्बे के शेखवाडा मोहल्ले में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कमरे में सो रही एक वर्षीय बच्ची को लंगूर ले उठा ले गया। जानकारी होने पर लोगों से शोर किया तो लंगूर बच्ची को पड़ोसी के मकान की छत पर लगी पानी टंकी पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शेखवाडा हिसार कोट मोहल्ला निवासी प्रेमचंद सोनी की पत्नी रेनू शुक्रवार की दोपहर अपनी एक वर्षीया बेटी तृप्ति सोनी को मकान के तीसरे तल पर स्थित कमरे में सुला दिया और बाथरूम में कपड़े धोने चल गई। कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण एक लंगूर कमरे में घुस गया और तृप्ति को उठा ले गया। कपड़ा धुलने के बाद रेनू जब कमरे में गई तो बच्ची को लापता देख परिवार के सदस्यों को सूचना दी। मोहल्ले के बच्चों ने लंगूर को किसी पोटली जैसी सामग्री ले जाते हुए देखा था। लोगों ने पड़ोसी अशोक बरनवाल के मकान की छत पर स्थित पानी की टंकी पर लंगूर को बैठा देका। लोगों ने शोर किया तो लंगूर बच्ची को टंकी पर छोड़कर भाग गया। बच्ची तृप्ति को लंगूर ने नुकसान नहीं पहुंचाया है, वह स्वस्थ है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें