फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएलईयू के सहयोगी संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएन एलईयू के साथ सहयोगी सात संगठनों ने यूनियंस और एसोसिएशन के ट्रेड यूनियन के अधिकारों की रक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि दूरसंचार विभाग की गलत नीतियों के कारण तीसरा वेतन संशोधन देने के पक्ष में नहीं हैं जिसको लेकर सभी दूरभाष केंद्रों पर ताले लगे रहे।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि वेतन संशोधन और पेंशन संशोधन का निराकरण किया जाए। सीधी भर्ती कर्मियों का सेवा नियुक्ति लाभ का प्रकरण हल किया जाए। बीएसएनएल में ट्रेड यूनियन एक्टीविटी के पाबंदी के निर्देश का कारपोरेट का आफिस पत्र बिना शर्त के वापस किया जाए। यदि उक्त मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के विवश होंगे। संचालन जिला सचिव सुरेश चंद यादव ने किया। अध्यक्षता प्रबुद्ध सिन्हा ने की। इस मौके पर सूर्य नारायण यादव, दयाराम यादव, अनिल कुमार, एसएस यादव, नंदलाल, ज्ञान प्रकाश, केके मिश्र, संजय सिंह, बीएल मौर्य, साहब लाल, बांकेलाल, हीरालाल, सभाजीत, टीएन चौबे, संतोष कुमार, सुभाष राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें