फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पकड़ी गांव से आए लोगों ने शनिवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित पत्रक एसपी को सौंपा।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए पत्रक में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी शांति देवी, शहाना पत्नी शेराज ने कहा है कि पकड़ी गांव के एजाज अहमद के घर कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। घटना के बाद से पुलिस उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रही है। आधी रात को भी पुलिस घर पहुंच जाती और घर में घुसकर तलाशी ली जाती है। महिलाओं को गाली दी जाती है। पुलिस उनके परिवार के खुर्शीद आलम और संजय सिंह को थाने ले गई वहां भी मारा पीटा। अब जबरन उनसे चोरी की घटना में शामिल होना कबूल किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रीता, सुमित्रा, पुष्पा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें