मछलीशहर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों की बैठक माता पिता इण्टर कालेज बरहता के सभागार में संम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य महासभा के प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों को सपा शासन काल में अत्यल्प ही सही मानदेय मिल रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने 11 जुलाई को जारी किए गए अपने बजट में मानदेय को सम्मिलित नहीं किया है। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक विधायक लखनऊ उमेश द्विवेदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षक विधायक बरेली मुरादाबाद संजय मिश्र ने सदन में इसका विरोध भी किया तथा मानदेय जारी रखने की मांग की। लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया तथा साथ ही विरोधियों द्वारा टोकन ग्रान्ट नामक भ्रामक प्रचार को भी नकार दिया। विवस होकर हमारी महासभा ने आगामी 18 जुलाई को विधानसभा घेरने का एलान किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री शरद सिंह, जय प्रकाश दूबे, जय प्रकाश यादव, प्रमोद मौर्य, अरुण सिंह, शीतला प्रसाद पाण्डेय, राजेंद्र मिश्रा, रमेश सिंह, सुनील पाण्डेय, अनिल यादव, राजेश यादव की उपस्थिति रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश चन्द पाल एवं आभार जिला अध्यक्ष श्याम धर मिश्र ने किया। संचालन विकास सिंह ने किया।