फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ : बालिका में उजाला व बालक वर्ग में आशीष ने मारी बाजी

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता मे हिस्सा लेते खिलाडीस्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
मल्हनी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को सिद्धिकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालकों की खो-खो प्रतियोगिता और जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1500 मीटर दौड़ बालिका में उजाला और बालक वर्ग में आशीष ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खो-खो में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज विजेता रहा। बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल ने सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां को 16-14 अंकों से हराया।
दूसरे मुकाबले में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 10-5 अंकों से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में एसएस पब्लिक स्कूल ने शिवबरन शिक्षण संस्थान को कड़े मुकाबले में 6-5 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज ने जयकरन विद्यालय को 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन

फाइनल में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएस पब्लिक स्कूल को 10-6 अंकों से हराकर खिताब जीत लिया। जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में आर्य यादव प्रथम, सत्या यादव द्वितीय और सार्थक यादव तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में विक्रांत ने पहला, आर्य यादव ने दूसरा और सत्या यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में आशीष, आकाश और उत्कर्ष रावत क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।
वहीं, 1500 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, दीपक द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, नैंसी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 200 मीटर में पूजा ने पहला, नैंसी ने दूसरा और सेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, सेजल द्वितीय और अमृता तृतीय रहीं।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में उजाला, शिवांगी और भारती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें