फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित तालाब में मरीं 150 मछलियां

Wed, 08 Apr 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि तालाब में गंदगी अधिक होने से पानी में आक्सीजन की कमी के चलते यह स्थिति बन रही है। एहतियात के तौर पर तालाब में चूने का छिड़काव किया गया और पानी की ऊपरी सतह पर जमा कई को छानकर बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी बाबा अवधू राम ने बताया कि सुबह तालाब में दो चार मछलियां उतराई हुई मिलीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे मछलियों के मरने की संख्या भी बढ़ती गई। दोपहर दो बजे तक करीब 150  से अधिक मछलियां मर गईं। मरने वाली प्रत्येक मछली का वजन 8 से 10 किलो के बीच रहा।


   इस हिसाब से करीब 15 क्विंटल मछलियां दूषित पानी का शिकार हो कर मर गई। पुजारी की मानें तो पहले आशंका जताई गई कि किसी ने तालाब में जहर डाल दिया होगा। लेकिन बाद एक एक कर मर रही मछलियों से अंदाजा लगाया गया कि पानी में आक्सीजन की कमी के चलते ही मछलियां मर रही हैं। उधर, जब तालाब में मछलियों के मरने की खबर मिलते ही ग्रामीण भी वहां पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने तालाब की साफ सफाई कराए जाने की मांग की।  कहा कि लगातार गंदे हो रहे पानी ने मछलियों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें